ज़िंदगी एक तलाश
ये वेबसाइट हिंदी कहानियों, कविताओं, मेरे ख्यालों और सुलझे-अनसुलझे सवालों का संग्रह है।
ये वेबसाइट एक माध्यम है मेरे लिए जिसके ज़रिये मैं आप तक अपने विचार, सुझाव और सवाल पहुंचा सकूंगा। सब्सक्राइब करें और मेरे सफर, मेरी तलाश का भागीदार बनें।
चलो आज रविवार मनाते हैं
बेवजह के कारणों में मशरूफ हम खुशियों के कई पलों को अनदेखा कर देते हैं। क्या करें ज़िन्दगी अब भागती नज़र आती है। चलो कोई बात नहीं। एक फैसला कर लेते हैं आज। सप्ताह के ६ दिन भागेंगे लेकिन एक दिन हम जीवन का, रिश्तों का, अपनों का त्यौहार मनायेंगे। और रविवार से अच्छा दिन…
ज़रा खुद से बात कर लेना तुम
ज़रा खुद से बात कर लेना तुम। ज़िन्दगी की परेशानियों का ये एक बेहतरीन इलाज है। औरों की सुनने में, औरों से कहने में, हम अपने आप से बात नहीं कर पाते। थोड़ा समय खुद के लिए ज़रूर निकालें।
कलयुग की दुर्गा
ये कहानी है एक अबला लड़की की जिसने कलयुग की दुर्गा बन अपने ऊपर हो रहे अत्याचार और अत्याचारी का नाश किया। ये लड़की औरों जैसी अबला न बन पायी। इसमें प्रतिकार करने की छमता थी। ये उस एक पल की कहानी है जब उसने साहस कर खुद को अभिमान दिया। नारी बन उसने नारीत्व…
हिंदी शायरी
नितेश मोहन वर्मा द्वारा

“तुझे इल्ज़ाम देने का हक खो दिया मैंने।
मैं खामोश रहा, मैं भी गुनहगार हूँ।”
***
“उल्टे कदम कुछ दूर चल साथ मेरे ऐ वक्त।
उन लम्हों को फिर से जी लेना चाहता हूँ मैं।”
***
“भूल न जाए ये ज़माना।
ऐ मौत तेरे आने से पहले,
कुछ लफ्ज़ छोड़ जाऊँ किताबों में मैं।”