भारत में बाघों की संख्या में २०१४ से २०१८ के बीच ३३% की वृद्धि हुई है। इससे बाघ संरक्षण (Save the Tiger) के प्रयासों को बल मिला है। २०१८ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बाघों की कुल संख्या २९६७ है। ये पूरे विश्व में बाघों की कुल संख्या (३१५९) का ८०% है। प्रयास जारी रहने चाहिए और हम सबको को इसका समर्थन कर लोगों में और जागरूकता लानी होगी।
सेव द टाइगर
सरहदें सिमट रही है
पहचान मेरी
मिट रही है।
मेरी दहाड़
मेरा रुंदन है
सीमेंट ईंट की दीवारों को
भेद नहीं पाती
पूछ रहा हूँ खुद से
अब कितना और जीवन है।
आखेटक से मैं आखेट बना
मज़बूत था
मजबूर बना।
हवेली में लटकी
मेरी खाल
दिखा देना बच्चों को।
एक था टाइगर
सिखा देना बच्चों को।

